Homeभक्त व संतभक्त रविदास जी (Bhagat Ravidas Ji)

भक्त रविदास जी (Bhagat Ravidas Ji)

(जन्म और माता-पिता)

“भक्त रविदास जी” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio Bhagat Ravidas Ji

भारतवर्ष में भक्ति की जो लहर चली थी, उसमें भक्त रविदास जी का भी बहुत ऊंचा स्थान है| महान महापुरुष और यूं कहें कि भक्तों में श्रेष्ठ भक्त हुए हैं| ऐसे भक्त जिनकी बाणी पढ़कर आज भी अनेकों जीव मुक्ति के मार्ग पर चलते हैं| आइए आपको उनकी कथा श्रवण करवाएं| ऐसे भक्तों और अवतारों की जीवन कथाएं सुनते रहें तो जीवन में बहुत परिवर्तन आ जाते हैं|

श्रेष्ठ भक्त रविदास जी का जन्म भी गंगा किनारे के महान पूजनीक शहर काशी (बनारस) में हुआ था| आपका पिता रघु चमड़े का व्यवसाय करता था और जाति चमार में से था| भक्त जी की माता का नाम धुरबिनिया था| वह एक परिश्रमी नेक माता थी| जो प्रभु-परमात्मा पर अटूट विश्वास रखती थी| दोनों जीवों का जीवन मेल भरा समृद्ध होने के कारण उनके पास अच्छे पैसे थे| बच्चे के जन्म की उन्होंने धूमधाम से खुशियां मनाईं| शिशु के जन्म की खुशी में उन्होंने बाजे-गाजे बजाए और अपनी जाति के लोगों को भोजनपान करवाया|

FOLLOW US ON: