Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारगुहेरी के 12 घरेलु उपचार – 12 Homemade Remedies for Hordeolum

गुहेरी के 12 घरेलु उपचार – 12 Homemade Remedies for Hordeolum

इस रोग में आंखों की किसी एक पलक पर या कोने में एक फुन्सी निकल आती है| यह बंद गांठ-सी होती है| इसे छूने पर कड़ापन मालूम पड़ता है|

“गुहेरी के 12 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Hordeolum Listen Audio

 

गुहेरी के 12 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. इमली

इमली के बीज की गिरी पीसकर गुहेरी पर लगाएं|


2. लौंग

लौंग घिसकर लगाने से गुहेरी बैठ जाती है|


3. कालीमिर्च

कालीमिर्च को पानी में घिसकर गुहेरी पर बड़ी होशियारी से लगाएं|


4. बेल

बेल की पत्तियों का रस निकालकर गुहेरी में लगाने से वह नहीं पकती|


5. पान

पान के पत्तों का रस गुहेरी पर लगाने से तीन-चार दिनों में ही गुहेरी सूख जाती है|


6. तुलसी

तुलसी के डंठल को पानी में घिसकर पलकों पर लगाएं|


7. चंदन

गुहेरी पर चंदन लगाने से काफी लाभ होता है|


8. मोंगरे

मोंगरे के फूलों को कुचलकर गुहेरी पर लगाना लाभदायक होता है|


9. कपूर

गुहेरी पर काजल-कपूर या काफूरी काजल लगाना चाहिए|


10. शहद

शुद्ध शहद लगाने से गुहेरी सूख जाती है|


11. गोमूत्र

गोमूत्र को दिन में तीन बार गुहेरी पर लगाएं|


12. अफीम और फिटकिरी

एक रत्ती अफीम, दो रत्ती फिटकिरी तथा तीन रत्ती रसौत को पीसकर गुहेरी पर लगाएं|

 

गुहेरी का कारण

आंखों में गुहेरी होने पर आंखें बंद करने पर पीड़ा होती है| यह रोग विटामिन ‘ए’ और विटामिन ‘डी’ की कमी से उत्पन्न होता है| अत: रोग का इलाज करने के साथ-साथ ऐसी खाद्य वस्तुओं का सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन ‘ए’ और ‘डी’ पाए जाते हैं|

गुहेरी की पहचान

गुहेरी होने पर आंखों में बहुत दर्द तथा लपकन होती है| जब यह पाक जाती है तो इसमें पीव पड़ जाती है| यह अजीर्ण और कब्ज के कारण भी निकल आती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products