Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारस्वप्नदोष के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Emission

स्वप्नदोष के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Emission

यदि रात को सोते समय किसी काल्पनिक स्त्री से मैथुन क्रिया करने के पश्चात् वीर्य स्खलित हो जाए तो यह स्वप्नदोष कहलाता है| महीने में एक-दो बार स्वप्नदोष का होना, रोग नहीं माना जाता|

“स्वप्नदोष के 8 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Emission Listen Audio

लेकिन अधिक बार होने से यह रोग हो जाता है| यदि समय पर इस रोग का इलाज न किया जाए तो यह मधुमेह जैसे भयानक रोग में बदल जाता है|

 

 

स्वप्नदोष के 8 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. शतावरी और देशी घी

10 ग्राम शतावरी चूर्ण को देशी घी में मिलाकर सुबह-शाम खाएं|


2. ईसबगोल, इलायची और दूध

5 ग्राम इलायची के दाने तथा 5 ग्राम ईसबगोल की भूसी-दोनों को मिलाकर सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें|


3. चांदी और आंवला

नित्य सुबह चांदी का वर्क लगाकर एक आंवले का मुरब्बा खाएं|


4. चीनी, भांग, धनिया और दूध

पके हुए बेल का गूदा 10 ग्राम, भांग 1 ग्राम, धनिया 10 ग्राम तथा सौंफ 5 ग्राम – सबको पीसकर चटनी बना लें| यह चटनी खाकर ऊपर से दूध पी लें|


5. गोखरू, आंवला, गिलोय, घी और चीनी

गोखरू, सूखे आंवले और गिलोय – सभी 5-5 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें| इसमें से 3 ग्राम चूर्ण घी और चीनी के साथ प्रतिदिन सेवन करें|


6. केला और दूध

रोज दो केले खाकर ऊपर से आधा लीटर दूध पीने से स्वप्नदोष में काफी लाभ होता है|


7. जामुन और पानी

4 ग्राम जामुन की गुठली का चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ खाएं|


8. चोपचीनी और घी

चोपचीनी का चूर्ण 5 ग्राम नित्य सवेरे के समय घी के साथ खाएं| 10 दिनों में ही काफी लाभ दिखाई देने लगेगा|

 

स्वप्नदोष का कारण

गरिष्ठ भोजन करने, गंदी पुस्तकें पढ़ने, अश्लील फिल्मों को देखने, निरंतर विषय-भोग की बातें करने, कामोत्तेजक विचारों में डूबे रहने, हस्तमैथुन में रुचि रखने तथा उत्तेजक पदार्थों का सेवन अधिक करने के कारण युवाओं को स्वप्नदोष होने लगता है|

स्वप्नदोष की पहचान

स्वप्नदोष होने के कारण शरीर में क्षीणता, चेहरे पर मायूसी, मस्तिष्क में कमजोरी, आंखें भीतर की ओर धंसी हुई, कायरता, सिर में दर्द एवं भारीपन, थकावट, कब्ज, शरीर टूटना, बैठे-बैठे ऊंघना, मैथुन शक्ति का ह्लास, उत्तेजना, बात-बात में क्रोध करना आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products