Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारसुगमता से दांत निकलने के 6 घरेलु उपचार – 6 Homemade Remedies to Ease Teething

सुगमता से दांत निकलने के 6 घरेलु उपचार – 6 Homemade Remedies to Ease Teething

प्राय: दांत निकलते समय बहुत से बच्चों को तकलीफ उठानी पड़ती है| इस दौरान उन्हें कई व्याधियां घेर लेती हैं| यदि शुरुआती दौर में ध्यान दिया जाए तो बच्चे इन पीड़ाओं से बच सकते हैं|

“सुगमता से दांत निकलने के 6 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies to Ease Teething Listen Audio

सुगमता से दांत निकलने के 6 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. गाय का दूध, सौंफ और दूध

गाय के दूध में सौंफ के थोड़े से दाने उबाल लें| फिर दूध को छानकर दिनभर में चार-पांच बार पिलाएं| दांत आसानी से निकल आएंगे|


2. संतरा

संतरे का रस गरम करके दो चम्मच की मात्रा में बच्चे को पिलाएं|


3. काला नमक और मट्ठा

छोटे बच्चों को नाममात्र काला नमक मट्ठे में डालकर धीरे-धीरे पिलाएं| दांत सुगमतापूर्वक निकल आएंगे|


4. अंगूर

दो चम्मच अंगूर का रस नित्य सुबह-शाम बच्चे को पिलाएं|


5. मक्खन और शहद

जरा-सा मक्खन और शहद मिलाकर बच्चे के मसूड़ों पर लगाएं|


6. तुलसी

तुलसी के पत्तों के रस से बच्चे के मसूड़ों की मालिश करें|

 

सुगमता से दांत निकलने का कारण

जब बच्चों के दांत निकलने वाले होते हैं तो उनके शरीर में कुछ हारमोनों की उत्पत्ति होने लगती है| ऐसी स्थिति में कमजोर बच्चों को अनेक व्याधियां उत्पन्न हो जाती हैं|

 

सुगमता से दांत निकलने की पहचान

दांत निकलते समय मसूड़े में दाहयुक्त सूजन, अधिक लार का स्त्राव, हरे-पीले पस्त तथा कभी-कभी उल्टी होती है| मसूड़ों में खुजली के कारण बच्चा दूध पीते समय स्तन को मुंह में दबाने लगता है| अनेक बच्चों को खांसी, जुकाम, ज्वर, आंख या कान में पीड़ा आदि होने लगती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
मुंह के