Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारसामान्य खांसी का 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Common Cough

सामान्य खांसी का 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Common Cough

पित्त बच्चे के अंग-प्रत्यंग अत्यंत कोमल होते हैं| फलस्वरूप वे जल्दी ही बीमारियों के शिकार हो जाते हैं| इसी कारण उन्हें खांसी भी होने लगती है| यह मौसम बदलने, कब्ज रहने, अधिक भोजन करने, खट्टी चीजें और मैदे की चीजें अधिक खाने से हो जाती हैं|

“सामान्य खांसी के 10 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Common Cough Listen Audio

 

सामान्य खांसी के 10 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. लहसुन और शहद

दो बूंद लहसुन का रस शहद में मिलाकर बच्चे को दिन में तीन बार चटाने से खांसी में बहुत आराम मिलता है|


2. गेहूं, पानी और सेंधा नमक

एक चम्मच गेहूं के चोकर में जरा-सा सेंधा नमक मिलाकर एक कप पानी में पकाएं| जब पानी चौथाई कप रह जाए तो बच्चे को पिला दें|


3. कालीमिर्च और शहद

दो कालीमिर्च का चूर्ण शहद से चटाना चाहिए|


4. पीपल और शहद

1 ग्राम छोटी पीपल का महीन चूर्ण शहद में मिलाकर दिनभर में तीन-चार बार चटाएं|


5. सुहागा और शहद

10 ग्राम फूला सुहागा में 10 ग्राम शहद मिलाएं| इसे एक शीशी में भर लें| दिनभर में चार बार बच्चे को चटाएं|


6. मुलहठी और शहद

5 ग्राम मुलहठी का चूर्ण शहद से खिलाएं|


7. हल्दी और दूध

आधा चम्मच हल्दी को थोड़े-से दूध में घोलकर सुबह-शाम देने से खांसी चली जाती है|


8. अदरक और शहद

आधा चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर बच्चे को दें|


9. अजवायन और शहद

थोड़े-से अजवायन का चूर्ण शहद के साथ चटाएं|


10. अनार

अनार के पेड़ की छाल बच्चे को चूसने के लिए दें| यह खांसी के लिए बहुत लाभकारी माना गया है|

 

सामान्य खांसी का कारण

खांसी ज्यादातर वात, पित्त और कफ के बिगड़ जाने से होती है| यह अपने-आप में कोई रोग नहीं है| बच्चों को ठंड लगने, धूल-धुंआ आदि के कारण स्नायुओं में गड़बड़ी होने से खांसी का रोग हो जाता है|

 

सामान्य खांसी की पहचान

खांसी होने पर बच्चा कभी-कभी जोर-जोर से खांसने लगता है| खांसी सूखी भी होती है और बलगम वाली भी| दोनों प्रकार की खांसी में बच्चे को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products