Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारमुंह के छाले के 14 घरेलु उपचार – 14 Homemade Remedies for Cold Sores

मुंह के छाले के 14 घरेलु उपचार – 14 Homemade Remedies for Cold Sores

बच्चों के मुंह के छाले प्राय: पेट की खराबी से होते हैं| अत: उनकी पाचन क्रिया पर विशेष ध्यान देना चाहिए| बच्चे को अधिक गरम, तीखे तथा मिर्च-मसालेदार पदार्थों का सेवन न करने दें| उन्हें कब्ज एवं अपच से बचाना चाहिए| साथ ही उनकी सफाई एवं स्वच्छता पर भी निगाह रखनी चाहिए|

“मुंह के छाले के 14 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Cold Sores Listen Audio

 

मुंह के छाले के 14 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. तुलसी और रुई

तुलसी के पत्तों का रस रुई की फुरेरी से छालों पर लगाना चाहिए|


2. धनिया और पानी

साबुत धनिया पानी में उबालकर छान लें| फिर इस पानी से बच्चे को गरारे कराएं|


3. टमाटर और पानी

टमाटर के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला कराने से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं|


4. अमरूद और पानी

अमरूद की कोंपलों को पानी में उबालकर कुल्ला कराएं|


5. सौंफ

खाना खाने के बाद सौंफ के पानी से कुल्ला कराएं|


6. करेला और पानी

करेले का रस पानी में डालकर कुल्ला कराएं|


7. मुलहठी

मुलहठी का काढ़ा बनाकर गरारे कराएं|


8. धनिया

हरा धनिया पीसकर मुंह के छालों में लगाएं|


9. देशी घी

सोते समय देशी घी छालों पर लगाकर लार नीचे टपका दें|


10. बबूल और शहद

बबूल के फूलों को पीसकर शहद में मिलाकर जीभ पर लगाएं|


11. बेर और पानी

बेर के पत्तों को उबालकर उसके पानी से कुल्ला करें|


12. पपीता

पपीते के मौसम में पका पपीता खाने से मुंह के छाले सूख जाते हैं|


13. मसूर और कत्था

मसूर की दाल जलाकर उसके भस्म में थोड़ा-सा कत्थे का चूर्ण मिलाएं| फिर इस चूर्ण को जीभ तथा होंठो पर बुरककर लार टपका दें|


14. पान

पान के पतों का रस फुरेरी से लगाएं|

 

मुंह के छाले का कारण

बच्चों के मुंह में छाले वसा ग्रंथियों के विकार, सर्दी-गरमी के प्रभाव, टट्टी-पेशाब रोकने, एक-दूसरे से मुंह मिलाने, धूप में अधिक घूमने, वसा तथा कार्बोहाइड्रेट पदार्थों का अधिक सेवन करने आदि कारणों से हो जाते हैं|

 

मुंह के छाले की पहचान

ये छाले नुकीले होते हैं| इनमें जलन पड़ती है| कई बार ये जीभ के किनारों तथा दोनों होंठों के भीतर निकल आते हैं| छालों के कारण बच्चे को भोजन करने में असुविधा होती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products