Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभजीरे के 12 स्वास्थ्य लाभ – 12 Health Benefits of Cumin

जीरे के 12 स्वास्थ्य लाभ – 12 Health Benefits of Cumin

जीरे के बिना मसालों का कोई महत्त्व नहीं है| जीरे की खुशबू और स्वाद दोनों मनभावन हैं| इस दृष्टि से जीरा पाचक, शीतल, मधुर, वात-पित्त नाशक, गरमी को शान्त करने वाला, दाह को मिटाने वाला तथा पुत्रदायक है|

“जीरे के 12 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | 12 Health Benefits of Cumin Listen Audio

यह बहुत-सी दवाओं में मिलाया जाता है| ठंडाई में, खिचड़ी में, चूर्ण में तथा अचार में जीरा भून-पीसकर डाला जाता है| पीसने पर इसकी खुशबू चारों तरफ फैल जाती है|

 

जीरा के 12 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. मुंह की दुर्गंध

भुने हुए जीरे को पीसकर पानी में घोलकर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है| यदि अपान वायु निकलने पर दुर्गंध आती हो तो भुने हुए जीरे और काला नमक का चूर्ण सेवन करना चाहिए|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - मुंह की दुर्गंध


2. बुखार

एक चम्मच जीरा, चार-पांच तुलसी के पत्ते, एक गांठ अदरक तथा दो लौंग – सबका एक कप पानी में काढ़ा बनाकर सुबह-शाम दो-तीन दिनों तक सेवन करने से बुखार उतर जाता है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - बुखार


3. बवासीर

एक चम्मच जीरा और चौथाई चम्मच कालीमिर्च – दोनों को पीसकर थोड़े-से शहद में मिलाकर चाटें| यह चूर्ण दिन में तीन बार चार दिनों तक खाने से बवासीर बिलकुल ठीक हो जाती है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - बवासीर


4. दस्त

पतले दस्तों में आधा चम्मच जीरा तवे पर भून-पीसकर शहद के साथ दिन में दो बार चाटें| भोजन के बाद छाछ या दही में जीरे तथा काले नमक का चूर्ण मिलाकर सेवन करें|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - दस्त


5. मलेरिया

एक चम्मच पिसे हुए जीरे में 10 ग्राम पुराना गुड़ मिला लें| फिर इसकी गोलियां बनाएं| सुबह-शाम एक-एक गोली पानी के साथ खाएं| कुछ दिनों तक इस नुस्खे का नियमित प्रयोग करने से मलेरिया शान्त हो जाएगा|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - मलेरिया


6. खुजली तथा पित्ती­

दो चम्मच जीरे को पानी उबाल लें| फिर उसे छानकर सारे शरीर पर मलें| थोड़ी देर बाद सादे पानी से स्नान कर लें| खुजली और पित्ती में काफी लाभ होगा|

फुंसियों में पिसा हुआ जीरा पानी में मिलाकर लगाएं|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - खुजली तथा पित्ती­


7. फुंसियाँ

फुंसियों में पिसा हुआ जीरा पानी में मिलाकर लगाएं| जरूर आराम मिलेगा |

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - फुंसियाँ


8. पेट दर्द और गैस

एक चम्मच भुने हुए जीरे का चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द और गैस जाती रहती है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - पेट दर्द और गैस


9. उल्टी

नीबू के रस में एक चम्मच जीरे का चूर्ण मिलाकर पीने से उल्टियां बंद हो जाती हैं|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - उल्टी


10. माता के दूध की वृद्धि

स्तनों में दुग्ध-वृद्धि करने के लिए दो चम्मच भुना हुआ जीरा और 5 ग्राम मिश्री का चूर्ण सेवन करना चाहिए| इस चूर्ण के ऊपर आधा किलो दूध पिएं|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - माता के दूध की वृद्धि


11. श्वेत प्रदर

एक चम्मच भुने हुए जीरे का चूर्ण दूध के साथ सेवन करें| महिलाओं का श्वेत प्रदर में अवश्य लाभ होगा|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - श्वेत प्रदर


12. मसूड़े फूलना

भुना हुआ जीरा और थोड़ा-सा सेंधा नमक पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर मसूड़ों पर मालिश करें|

जीरे के 12 स्वास्थ्य लाभ - मसूड़े फूलना

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products