Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभकेले के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Banana

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Banana

केला बहुत पौष्टिक फल है, लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए| क्योंकि यह मल को बांध देता है और कब्ज की शिकायत हो जाती है| इसलिए केला सदैव भोजन के बाद कम से कम तीन की संख्या में खाना चाहिए|

“केले के 11 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Banana Listen Audio

तीन या उससे अधिक केले पेट को साफ करते हैं| रात को केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह वायु बनाता है|

त्रिदोष-शांति के लिए केला बहुत लाभदायक है| केला खाने से स्वप्नदोष, प्रमेह एवं नपुंसकता आदि रोग दूर होते हैं| जिन लोगों का शरीर स्थूल है, उनको केला मट्ठे के साथ खाना चाहिए| केला वीर्यवर्द्धक, नेत्र रोगों को ठीक करने वाला और शक्तिदायक खाद्य पदार्थ है| इसमें स्टार्च और शर्करा अधिक मात्रा में होती है| केला खाने से कफ दूर होता है| दूध में मिलाकर बच्चों को केला खिलाएं| इसके औषधीय गुण इस प्रकार हैं –

 

केले के 11 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. वीर्य की वृद्धि

केला शरीर को पुष्ट करता है और वीर्य बढ़ाता है| चार-पांच केले खाने के बाद भोजन करने की जरूरत नहीं पड़ती|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - वीर्य की वृद्धि


2. सूजन

केला खाने से शरीर में हर प्रकार की सूजन में आराम मिलता है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - सूजन


3. दाद और खाज

केले को थोड़े-से नीबू के रस में मथकर दाद, खाज और खुजली पर लगाने से काफी लाभ होता है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - दाद और खाज


4. चोट लगना

केले को थोड़े-से आटे में मलकर चोट पर पुल्टिस बांधने से चोट ठीक हो जाती है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - चोट लगना


5. पेट की बीमारियां

पेट की विभिन्न बीमारियों में केला बहुत लाभदायक है| यह जठराग्नि बढ़ाता है और आमाशय की सूजन खत्म करता है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - पेट की बीमारियां


6. अम्लपित्त

दो केलों में थोड़ी-सी छोटी इलायची का चूर्ण मिलाकर सेवन करें| इससे कुछ ही दिनों में अम्लपित्त की बीमारी दूर हो जाती है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - अम्लपित्त


7. श्वेत प्रदर

दो केले खाकर ऊपर से 250 ग्राम दूध पिएं| फिर दो चम्मच शहद चाटें| कुछ ही दिनों में श्वेत प्रदर चला जाएगा|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - श्वेत प्रदर


8. हृदय में पीड़ा

दो केलों में पांच चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मथ लें| अब इसे थोड़ा-थोड़ा करके खाएं| यह हृदय के दर्द का अचूक नुस्खा है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - हृदय में पीड़ा


9. पेशाब रुक जाना

चार चम्मच केले के तने के रस में थोड़ा-सा घी या मक्खन मिला लें| फिर इसे उंगली से चाट-चाटकर खाने से रुका हुआ पेशाब जल्दी ही उतर आता है|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - पेशाब रुक जाना


10. नकसीर

एक गिलास दूध में दो केले और एक चम्मच पिसी हुई मिश्री मिलाकर पी जाएं| नकसीर ठीक हो जाएगी|


11. दस्त

दो केले को 100 ग्राम दही के साथ नित्य कुछ दिनों तक खाएं| दस्त रुक जाएंगे|

केले के 11 स्वास्थ्य लाभ - दस्त

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
लौकी के